32.7 C
Panipat
March 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

आज फिर जेल से बाहर आएगा गैंगस्टर काला जठेड़ी, गृह प्रवेश होगा

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के गैंगस्टर काला जठेड़ी शादी के बंधन में बंधने के बाद आज सोनीपत स्थित अपने गांव जठेड़ी में पहुंचेगे.. यहां जठेड़ी गृह प्रवेश सहित छापों (हाथों के प्रिंट) वाली रस्म को अदा करेगा.. वकील के मुताबिक इसके लिए उसे कोर्ट से 3 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है.. जठेड़ी दिल्ली की तिहाड़ जेल से भारी सुरक्षा कवच के बीच बख्तरबंद गाड़ियों के काफिले में अपने घर तक पहुंचेगा..

*दिल्ली के द्वारका इलाके मे लिए फेरे*

एक दिन पहले 12 मार्च को काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी शादी के बंधन में बंधे.. दोनों की शादी दिल्ली के द्वारका इलाके के एक बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई.. यह हॉल तिहाड़ जेल से करीब 12 किमी दूर था.. दो राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द इस शादी समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे.. काला जठेड़ी ने अनुराधा चौधरी की मांग भर कर उसे अपना जीवनसाथी बना लिया है.. 6 घंटे की कस्टडी पैरोल मिलने के बाद दूल्हे काला जठेड़ी की बारात में पुलिसकर्मी भी बैंक्वेट हॉल पहुंचे थे.. उसके पास शादी संपन्न करने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का समय था.. दोनों ने इसी समय-सीमा के बीच शादी की तमाम रस्में पूरी कीं और विधिवत पति-पत्नी बने.. इसके बाद काला जठेड़ी वापस तिहाड़ जेल चला गया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जल्द बनना चाहते थे अमीर, चढ़ गए पुलिस के हत्थे

Voice of Panipat

PANIPAT:- 2 महीने बाद युवक की होनी थी शादी, तेज रफ्तार कैंटर ने BIKE को मारी टक्कर

Voice of Panipat

PM बोले- अर्थव्यवस्था की न लें टेंशन, जहां सबसे अधिक केस, वहां जारी रहेगा लॉकडाउन

Voice of Panipat