22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPanipat Crime

युवक से पहले पूछा नाम और फिर की मारपीट, पढ़िए पूरा मामला.

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- मामला पानीपत के टीडीआई का है जहां  के कट पर करनाल निवासी एक युवक पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। युवक के अनुसार, उसकी पहले रैकी की गई और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी बदमाशों ने पहले उसका नाम पूछा था और उसके बाद मारपीट की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गगसीना निवासी साहिल ने बताया कि वह निजी काम से पानीपत आया था। वह शाम साढ़े चार बजे सेक्टर 24 स्थित एमजेआर चौक से टीडीआई की तरफ जा रहा था। जब वह टीडीआई मोड के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने पहले उसका नाम-पता पूछा और फिर हमलाकर उसका गला पकड़कर मारपीट की। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का देकर फरार हो गए।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की सांसद संजय भाटिया ने सभी अधिकारियों से उनकी रिपोर्ट माँगी

Voice of Panipat

आज सुबह PANIPAT से रवाना हुई साइक्लोथोन यात्रा, दिखी सैकड़ों की भीड़

Voice of Panipat

Hypertension की समस्या को गंभीर बना सकते हैं ये Food items

Voice of Panipat