33.8 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

किसान आज शुभकरण की अस्थियां एकत्र करेंगे

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- किसान आंदोलन के दौरान 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से हुई मौत युवा किसान शुभकरण की आज किसान नेता अस्थियां एकत्रित करेंगे.. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के किसान नेता आज बठिंडा के गांव बल्लों पहुंचेंगे यहां युवा किसान शुभकरण सिंह के अस्थियां कलश एकत्रित करेंगे.. इसके पश्चात हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में कलश यात्रा निकाली जाएगी..

किसान नेताओं ने मंच से ये भी ऐलान किया है.. कि भाजपा और भाजपा गंठबधन के खिलाफ किसान-2 के शहीद शुभकरण सिंह और अन्य शहीदों के नाम पर तख्तियां और काले झंडे दिखाए जाएंगे..

विदित हो कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर चल रहे किसान आंदोलन का आज 32वां दिन है.. सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए हजारों किसान हरियाणा-पंजाब के शंभू-खनौरी के साथ डबवाली बॉर्डर पर डटे हुए हैं.. किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की शहादत दिवस पर देशभर के युवाओं से शंभू बॉर्डर पर पहुंचने की अपील है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT में वैध ने युवक के पैर की तोड़ी हड्डी, केस दर्ज, पढिए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat

Cbse Board Exam:- जल्द जारी होने वाला है 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड

Voice of Panipat

पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत रद्द, 7 दिन में सरेंडर का आदेश

Voice of Panipat