February 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBollywoodCovid-19 Updated

मशहूर गायिका लता मंगेशकर हुई कोरोना संक्रमित, ICU में भर्ती

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- भारत की कोकिला, प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पाजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लता मंगेशकर में कोरोना संक्रमण के हल्‍के लक्षण देखे गए हैं। 92 वर्षीय गायिका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार उन्‍हें अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं भी हैं जिसके चलते उनकी उम्र को देखते हुए डाक्‍टरों ने उन्‍हें अपनी निगरानी में रखा हुआ है। बता दें कि इससे पहले नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय लता मंगेशकर की छोटी बहन उषा ने बताया था कि लता को वायरल संक्रमण है। पिछले साल सितंबर में लता मंगेशकर ने अपना 92 वां जन्मदिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाया था। सोशल मीडिया पर हर तरफ से संगीत आइकन के लिए प्यार और शुभकामनाओं की बौछार हो रही थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में हैप्पी कार्ड धारकों को बड़ी राहत, शुरू हुई ये सुविधा

Voice of Panipat

स्कार्पियो में आपत्तिजनक स्थिति में था प्रेमी जोड़ा, पुलिसकर्मी ने टोका तो चढ़ा दी गाड़ी, पढि़ए कहा का है मामला

Voice of Panipat

नकली टिकट बनाने वालो का हुआ खुलासा, पकड़े गए तो किया सस्पेंड

Voice of Panipat