18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana Crime

ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- कोरोना और ब्लैक फंगस के डर के मारे दे रहा हूं जान

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):-  हरियाणा के सोनीपत जिले में एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग को ट्रेन के आगे कूदते देखकर लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रुका नहीं। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

तलाशी में मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिससे मृतक की पहचान मॉडल टाउन निवासी ओम सिंह के रूप में हुई। ओम मेडिकल स्टोर का संचालक था। सुसाइड नोट में उसने जान देने का कारण कोरोना महामारी और ब्लैक फंगस को बताया। मामले में पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- बिजली बिल में नहीं लगेगा MMS, CM सैनी ने 4 महीने बाद लागू किया खट्टर का फैसला

Voice of Panipat

PANIPAT:- अवैध देसी पिस्तौल सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

लाखों में होने वाली सर्जरी अब होगी मुफ्त, PANIPAT के सिविल अस्पताल में

Voice of Panipat