April 20, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHealthIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

 आंवले का रस, रोजाना खाली पेट पीने से मिलते हैं ये फायदे

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- औषधीय गुणों से भरपूर आंवला कई स्वास्थ्य समस्याओं में बेहद कारगर है.. यह बीते कई वर्षों से लोगों इलाज करता आ रहा है.. पोषक तत्वों से भरपूर यह फल विटामिन सी (Vitamin C) और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) से भरपूर है, जो इसे आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बनाता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्यूटिकल्स (International Journal of Pharmaceuticals) में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, आंवले में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टिरियल गुण होते हैं.. यही वजह है कि आंवले का जूस भी आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है.. अगर आप अभी तक आंवले के जूस के फायदों से अनजान हैं.. –

*चलिए आपको आज हम बताते है इसके कुछ फायदों के बारे में*

पाचन तंत्र को करे मजबूत:- आंवले का जूस हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है.. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है.. सुबह खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करने से कब्ज, अपच और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है..

आंखों के लिए फायदेमंद:- आंवले का जूस आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है.. इसमें विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं.. सुबह खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करने से आंखों संबंधित समस्याएं जैसे मोतियाबिंद और आंखों की जलन से छुटकारा मिलता है..

वजन घटाने में मददगार:- सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है.. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और भूख को भी कंट्रोल करता है.. सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में फायदा मिलता है..

जोड़ों के दर्द से दिलाए राहत:- आंवले में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और पुरानी स्वास्थ्य स्थितियों के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं.. रोजाना खाली पेट इसके जूस का सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद मिल सकती है..

दिल को बनाए सेहतमंद:- आंवला कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए भी जाना जाता है.. इसमें मौजूद हाई फाइबर और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट दिल को सेहतमंद बनाने में मददगार है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जानिए कब लगेगा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण?

Voice of Panipat

मकड़ौली टोल पर किसानों की महापंचायत, पानीपत के डाहर पर रोके वाहन

Voice of Panipat

51 साल के हुए राहुल गांधी, ‘सेवा दिवस’ के रूप में जन्मदिन मना रही है कांग्रेस

Voice of Panipat