February 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWSWEATHER

हरियाणा के 7 जिलों में घनी धुंध, विजिबिलिटी जीरों से 50 मीटर

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में ठंड का कहर जारी है.. आज सुबह अधिकतर जिलों में घनी धुंध छाई रही.. इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में घने धुंध का अलर्ट जारी किया है… इन जिलों में फतेहाबाद, भिवानी, गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत, झज्जर, रोहतक और सिरसा शामिल है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम साफ न होने की उम्मीद जताई है.. इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में दिनभर शीतलहर चलने से ठंड में जबरदस्त बढोतरी होगी..

मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में एक बार फिर 2 पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 18 जनवरी और 21 जनवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.. 21 और 22 जनवरी एक बार फिर बारिश होने की संभावना है.. पिछले दिनों हुई बारिश की अगर बात करें तो हरियाणा में बीते 24 घंटे में 1.7 मिलीमीटर बारिश हुई है.. गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 7.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. जबकि यमुनानगर में 3 मिमी, ‎जींद में 1.8 मिमी, पानीपत में 2.8 मिमी और करनाल में ‎0.4 मिमी बारिश हुई है. इसके साथ ही सोनीपत में 1.0 मिमी, दादरी में 2.7‎ मिमी, फरीदाबाद में 6.7 मिमी,‎ पलवल में 3.7 मिमी, नूंह में 7 मिमी बारिश हुई है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA के कॉलेजों में फिर दाखिले का मौका

Voice of Panipat

सिलेंडर लीक होने से झुग्गियों में लगी आग, 4 बच्चों समेत 7 झुलसे.

Voice of Panipat

15 साल की बेटी की 30 साल के युवा से करवा रहे थे शादी, बाल विवाह निषेध अधिकारी ने रूकवाई शादी

Voice of Panipat