22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

दिल्ली की हवा हुई जहरीली, गाड़ियों पर ऑड-ईवन लागू, 10 नवंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

वायस ऑफ पानीपत(सोनम गुप्ता):- देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से बढ़ते प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार ने सोमवार को गाड़ियों के लिए ऑड-ईवन सिस्टम लागू करने का फैसला किया है..यह ऑड-ईवन फॉर्मूला दिवाली के अगले दिन 13 से 20 नवंबर तक यानी एक हफ्ते के लिए लागू रहेगा.. इससे पहले दिल्ली सरकार ने गैर जरुरी कंस्ट्रक्शन, BS-3 कैटेगरी वाले पेट्रोल और BS-4 कैटेगरी वाले डीजल वाहनों पर रोक लगाई थी.. खराब एयर क्वालिटी को लेकर 5वीं तक के स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया था..

ढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सचिवालय में आज हाई लेवल मीटिंग हुई.. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली मीटिंग में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, शिक्षा मंत्री आतिशी, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.. मीटिंग के बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय प्रेस कॉन्फ्रेंस की.. इसमें उन्होंने कहा- दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध है.. इसके बावजूद पिछले साल पटाखे फोड़े गए.. इस साल दीपावली के बाद वर्ल्ड कप के मैच हैं.. फिर छठ भी आ रहा है.. दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया गया है कि टीमों को सतर्क करें.. उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भाजपा सरकारों से मेरा निवेदन है कि वे भी पटाखों पर प्रतिबंध लगाए.. ताकि प्रदूषण की स्थिति और खराब होने से रोका जा सके..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत:- कार में सवार होकर 3 दोस्त जा रहे थे घर, पीछे से आया तेज रफ्तार ट्रक

Voice of Panipat

पानीपत में हथि# यार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

15 जून तक बढ़ाई गई स्कूलो की छुट्टियां, टीचरो के लिए ये आदेश, पढ़िए

Voice of Panipat