33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPANIPAT NEWS

विधायक बेरी ने हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में स्पोटर्स रेस्टोरेंट बनाने के लिए दिए 10 लाख रुपए

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में स्पोटर्स रेस्टोरेंट बनाने के लिए जालंधर सेंट्रल हलके के कांग्रेस विधायक राजिंदर बेरी ने 10 लाख रुपए का चेक डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सेक्रेटरी एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना को सौंपा। इस रेस्टोरेंट का निर्माण कार्य दिसंबर में शुरू हो जाएगा और जनवरी में रेस्टोरेंट खिलाडिय़ों को सेवाएं प्रदान करने लगेगा। 

इसके बनने के बाद खिलाडिय़ों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। रेस्टोरेंट बन जाने से टूर्नामेंट में भाग लेने वाले, हॉस्टल में रहने वाले और स्टेडियम में प्रैक्टिस करने आने वाले खिलाडिय़ों को स्टेडियम में ही तीन टाइम का साफ सुथरा एवं पौष्टिक खाना मिल जाएगा। विधायक बेरी ने कहा कि पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने डीबीए की अंतरिम समिति के कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि दो साल में अंतरिम समिति ने काबिलेतारीफ कार्य किए हैं। ये बेहतरीन काम इस बात का प्रमाण हैं कि जितने ज्यादा खिलाड़ी स्पोट्स एडमिनिस्ट्रेशन में आएंगे खेलों का स्तर उतना ही ऊंचा होगा। डीबीए सेक्रेटरी एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने विधायक राजिंदर बेरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि काफी समय से हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में स्पोट्स रेस्टोरेंट बनाने की मांग उठ रही थी। इस स्पोट्स रेस्टोरेंट के बन जाने से खिलाडिय़ों की खाने की टेंशन खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में खाने की पैकिंग की भी व्यवस्था होगी। खिलाड़ी यहां साफ सुथरे एवं पौष्टिक खाने का आनंद उठा सकेंगे। हंसराज स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले खिलाडिय़ों ने विधायक बेरी का धन्यवाद किया है। इस अवसर पर पार्षद डा. जसलीन सेठी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टी भूपिंदर सिंह जौली, सुमित शर्मा, धीरज शर्मा, रविंदर रवि एवं अर्जुन उपस्थित थे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आज 4 बजे नीरज चोपड़ा का एशियन गेम्स मे मुकाबला

Voice of Panipat

एल्विश पर FIR का मामला, LIVE आकर कही ये बात

Voice of Panipat

HARYANA:- पिता बनाना चाहते थे बेटी को CA ,बेटी ने उठाया ये कदम

Voice of Panipat