21.5 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA के 4 ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली 4 जोड़ी ट्रेनों में रेलवे की तरफ अस्थाई तौर पर कोच बढ़ाए गए हैं.. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, इन चारों ट्रेनों में पिछले कुछ समय में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है, जिसके चलते इनमें डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है..

*इन ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच*

1. गाड़ी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन 9Bikaner-Delhi Sarai-Bikaner Train) में बीकानेर से 17 से 31 जुलाई तक तथा दिल्ली सराय से 19 जुलाई से 2 अगस्त तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है..

2. गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन (Delhi Sarai-Udaipur City-Delhi Sarai Train) में दिल्ली सराय से 17 से 31 जुलाई और उदयपुर सिटी से 18 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है..

3. गाड़ी संख्या 14807/14808, जोधपुर-दादर-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से (From Jodhpur in Jodhpur-Dadar-Jodhpur train) 19 से 30 जुलाई तक तक तथा दादर से 20 से 31 जुलाई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है..

4. गाड़ी संख्या 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी ट्रेन(Bhagat Ki Kothi-Dadar-Bhagat Ki Kothi Train) में भगत की कोठी से 18 से 29 जुलाई तक और दादर से 19 से 30 जुलाई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Click करे और पढ़े पूरी खबर, HARYANA:- आज से 3 दिन भारी बरसा, मौसम विभाग का 12 जिलों में येलो अलर्ट

Voice of Panipat

भूकंप से म्यांमार में महातबाही, बैंकॉक में इमारत में सैकड़ों लोग दबे

Voice of Panipat

पानीपत के DC वीरेंद्र कुमार दहिया ने HSVP के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Voice of Panipat