October 18, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में 15 और 16 जनवरी को बरसात होने की संभावना

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- 15 और 16 जनवरी को हरियाणा में बारिश होने की संभावना है.. और कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.. वहीं अगले 6 दिन में मौसम कई बार करवाट बदलेंगा.. वहीं आज सुबह 11 जिलों में घनी धुंध छाई..  इससे विजिबिलिटी भी 10 से 50 मीटर तक रही। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद धूप निकलने से धुंध कम हो गई.. वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में येलों अलर्ट जारी किया है.. रोहतक, गुरुग्राम, चरखी दादरी, हिसार, झजर महेंद्रगढ़, रेवाड़ीच, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल है.. 24 घंटों में हरियाणा में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है.. मगर अब भी यह सामान्य से ऊपर है..करनाल की रात सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.. इसके अलावा सिरसा में तापमान 5.4 डिग्री और हिसार के बालसमंद में तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया है.. वहीं हिसार में पारा 7.1, महेंद्रगढ़ में 5.8, रोहतक में 9.2, जींद में 7.3, कुरुक्षेत्र में 7.1, गुरुग्राम में 9.3, फरीदाबाद में 9.7, पानीपत में 8.5 और सोनीपत में 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT
 

Related posts

पानीपत के ITI में CM फ्लाइंग की रेड

Voice of Panipat

भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हराया

Voice of Panipat

अब 15 से 18 साल के किशोरों को जल्द लगेगी वैक्सीन, ऐसे करें रेजिस्ट्रेशन

Voice of Panipat