22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

सियासत में कूदने के लिये किसान नेता चढ़ूनी ने किया नई पार्टी का एलान

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने राजनीतिक पार्टी के गठन का एलान कर दिया है। उनकी पार्टी का नाम संयुक्त संघर्ष पार्टी होगा। चंडीगढ़ में पार्टी की घोषणा करते हुए चढूनी ने कहा कि राजनीति प्रदूषित हो गई है। इसे बदलने की जरूरत है। पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले नीति निर्माताओं, पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं। आम आदमी, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए हम अपनी नई पार्टी लांच कर रहे हैं।

बता दें कि गुरनाम चढ़ूनी किसान आंदोलन में खासे सक्रिय रहे हैं। गुरनाम सिंह चढ़ूनी किसान आंदोलन खत्‍म होने के बाद सियासी जमी पर हाथ आजमाएंगे। चढ़ूनी ने कुछ दिन पहले ही राजनीति में आने की घोषणा कर दी थी। वहीं आज उन्होंने चंडीगढ़ से अधिकारिक रूप से पार्टी का ऐलान कर दिया है। तीन कृषि कानूनों को रद करने के बाद भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

वही चढूनी ने कहा कि तानाशाही को खत्म करने के लिए राज बदलना होगा। ऐसे लोगों को राजनीति में आगे लाना होगा जो सही मायने में देश व जनता का भला कर सकें। उन्होंने कहा कि अगले दो चार दिनों में ही पंजाब में अपनी पार्टी की घोषणा कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में टोल टेक्स में बढ़ोतरी की गई तो भारतीय किसान यूनियन इसका डटकर विरोध करेगी। एकजुटता के साथ ही इतनी बड़ी लड़ाई को बिना हथियार के फतह किया गया है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्‍यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाब माडल का दावा किया था। उन्‍होंने कहा था कि राजनीति मैदान में उतरने के बाद देश के सामने पंजाब माडल पेश किया जाएगा। वहीं अन्‍य राज्‍यों में चुनाव लड़ने कि बात पर चढ़ूनी ने कहा था कि अभी मिशन पंजाब है। पंजाब में पार्टी बनाकर उम्‍मीदवारों को उतारेंगे। हालांकि अभी वो खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस बात को नकारा था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चौटाला परिवार को एकजुट करने के लिए प्रकाश सिंह बादल से मिली खाप पंचायत

Voice of Panipat

हथिनीकुंड बैराज के खोले गए 18 गेट, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

HARYANA- 2 रोडवेज बसों में आगे निकने के लिए लगी रेस, 20 सवारियां डरी बैठी रहीं

Voice of Panipat