29.1 C
Panipat
March 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducationHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Breaking:- RCB की जीत के जश्न में भगदड़, 11 मौत, 33 घायल

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पहली बार IPL विजेता बनने वाली रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु जश्न को बड़े हादसे में बदल गया.. विजेता खिलाड़ियों के स्वागत में यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई.. 33 घायल हैं.. चश्मदीदों के मुताबिक जो गिरा, उठ नहीं पाया.. भीड़ के चलते एंबुलेंस भी देर से पहुंची… लोग घायलों को सड़क पर ही सीपीआर देते रहे.. एबीएम मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर युवा हैं.. इसमें 5 महिलाएं और 6 पुरुष हैं…

सभी की उम्र 13 से 33 साल के बीच है… इनकी मौत सिर, रीढ़, पेट में गंभीर चोट लगने से हुई… घटना के बाद शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए CM सिद्धारमैया ने कहा कि ‘मैं इस घटना का बचाव नहीं कर रहा, लेकिन देश में पहले भी कई बड़े हादसे हुए हैं, जैसे कुंभ मेले में 50-60 लोगों की जान गई… हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि हम जिम्मेदारी से बचें।’ वहीं, भाजपा ने उनके इस्तीफे की मांग की है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

 PANIPAT:- ऐसे लालच से आप भी बचे, नए तरीकों से हो रही ठगी- SP लोकेंद्र सिंह

Voice of Panipat

सोना और चांदी खरीदने से पहले अब चैक करें पहले उसकी रेट लिस्ट.

Voice of Panipat

किसानों के आगे फिर झुकी सरकार, कृषि मंत्री ने कही ये बात

Voice of Panipat