20 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Breaking:- हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक को ED ने किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को ED की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.. ED के अधिकारियों को रात को सूचना मिली थी कि छौक्कर दिल्ली के फाइव स्टार होटल शांगरी-ला में मौजूद हैं.. छौक्कर को पकड़ने के लिए गुरुग्राम जोन के अधिकारियों की टीम बनाई गई.. वहीं आपको बता दे कि ऑपरेशन का नाम छिपा रखा गया है.. टीम जब होटल में पहुंची तो छौक्कर टहल रहे थे.. भीड़ होने की वजह से वे भाग नहीं पाए और टीम ने उन्हें काबू कर लिया..

वहीं आपको बता के कि पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर काफी दिनों से 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रहे थे.. कुछ दिन पहले ED ने उनकी 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी.. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के करीबी माने जाने वाले छौक्कर की कंपनी साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को गुरुग्राम में घर देने के बदले करोड़ों रुपए ले लिए.. बाद में उन्होंने न लोगों को घर दिया और न ही पैसे लौटाए..इसके बाद ED ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पांच कंपनियों को मिली दवा बनाने की मंजूरी,Black Fungus के खिलाफ जंग होगी तेज

Voice of Panipat

Panipat में इस दिन आ रहे है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, LIC योजना का करेंगे शुभारंभ

Voice of Panipat

चेत्र नवरात्रि आज से शुरू, घटस्थापना के लिए बस इतनी देर का शुभ मुहूर्त

Voice of Panipat