March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

महिला पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत, नए आदेश जारी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा से बाहर दूसरे राज्यों में डयूटी पर जाने वाली महिला पुलिस कर्मियों को बड़ी राबत मिली है.. दूसरे राज्यों में पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ होने वाली परेशानी को देखते हुए अब वह अकेले ड्यूटी पर नहीं जाएंगी. उनके साथ एक महिला सहकर्मी की भी ड्यूटी लगाई जाएगी.. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एंव व्यवस्था आईपीएस ममता सिंह की ओर से इस संबंध में ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं.. सभी पुलिसकर्मियों के साथ ही जिलों के SP को इस ऑर्डर का सख्ती से पालने करने की हिदायत दी गई है..

इस फैसला की वजह भी आईपीएस ममता सिंह के द्वारा जारी ऑर्डर में दी गई है.. ऑर्डर में लिखा है कि विगत दिनों एक मामला पुलिस मुख्यालय और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया है.. हरियाणा में एक जिले की पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सरकारी कार्य के लिए दो तीन दिनों के लिए हरियाणा से बाहर दूसरे राज्य में गए थे.. उनके साथ एक अकेली महिला पुलिसकर्मी को नियुक्त कर दिया गया, जिस पर महिला पुलिसकर्मी को अपने आप में पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ असहज महसूस किया गया.. ऑर्डर में ममता सिंह ने लिखा है कि पुरुष पुलिसकर्मियों की टीम के साथ अकेली महिला पुलिसकर्मी को ड्यूटी पर भेजना पूरी तरह से गलत है..

TEAM VOICE OF PANIPAT  

Related posts

इन लोगों को नहीं करना पड़ेगा पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक, जानिए वजह

Voice of Panipat

नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा CM पद की शपथ

Voice of Panipat

अवैध नशे के खिलाफ एडीजीपी श्रीकांत जाधव की मुहिम का छठा पड़ाव बना पानीपत

Voice of Panipat