22.9 C
Panipat
March 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

स्नान के समय हादसे से बच रहेंगे कांवडिए, पानीपत के यमुना घाट पर बैरिकेडिंग

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत के सनौली मैन हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सनौली में में यमुना नदी के पर फैली अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है.. प्रशासन की ओर से जहां यमुना घाट पर सफाई कराई गई है, वहीं बैरिकेडिंग भी करा दी है.. बैरिकेडिंग के बाद शिव भक्तों के स्नान के दौरान हादसे की संभावनाएं नहीं रहेगी..

सनौली यमुना घाट के साथ लगते यमुना के किनारे पर कैराना क्षेत्र से सनौली यमुना बॉर्डर की ओर हरियाणा और राजस्थान आदि के हजारों कांवड़िए गुजरते हैं.. गंतव्यों की ओर प्रस्थान करने के दौरान वे सनौली हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर यमुना नदी में स्नान करते हैं.. अब कांवड़ियों की संख्या दिन प्र‎ति दिन बढ़ने लगी है, लेकिन धीरे-धीरे भीड़ बढ़ेगी.. इसके बावजूद भी सनौली यमुना घाट पर गंदगी पसरी हुई थी.. कोई बैरिकेडिंग नहीं कराई गई थी, जिसके चलते यहां हादसे की आशंका बनी थी.. मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया..इसके बाद यमुना के दोनों किनारों के यमुना स्नान घाट पर सफाई करा दी गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

समालखा गोलीकांड के पकड़े गए आरोपी, इस तरह से दिया वारदात को अंजाम

Voice of Panipat

HARYANA: बिजली उपभोक्ताओ को दी गई बड़ी राहत

Voice of Panipat

Panipat: 35 पिस्टल, 45 मैगजीन के साथ हथियार तस्कार गिरोह का पर्दाफाश

Voice of Panipat