22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में 21 को आयोजित होने वाली शोभा यात्रा में ऑटो निभाएंगे आवागमन की जिम्मेदारी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर निकलने वाली शोभा यात्रा में आने वाले लोगों, महिलाओं और बच्चों के लिए ऑटो की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए उन्हें एकमुश्त राशि भी प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान ना हो।
करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने बताया कि सभी ऑटो चालकों से इसके लिए अपील की जाएगी और उन्हें एकमुश्त राशि भी प्रदान की जाएगी। यह सुविधा निशुल्क रूप से स्काईलार्क से लेकर डेरा बाबा जोधसाचियार तक बुजुर्ग व्यक्तियों, महिलाओं और बच्चों को प्रदान की जाएगी। ताकि उन्हें अपने गंतव्य स्थान से आने जाने में दिक्कत ना हो। इस सुविधा को जीटी रोड से चारो ओर कनेक्टिंग रोड से जोड़ा जाएगा क्योंकि पूल के नीचे उस दिन पार्किंग को ब्लॉक रखा जाएगा। जहां रोड ब्लॉक होगी वहीं से आगंतुक ऑटो से आ-जा सकेंगे।


संजय भाटिया ने कहा कि यह विशुद्ध रूप से धार्मिक आयोजन होगा,जिसमे हर कोई आ सकेगा। इस कार्यक्रम की आयोजक सभी संस्थाएं हैं।
इस कार्यक्रम में संस्थाएं भी समाज सेवा के दृष्टिकोण से और उत्साही मन से आगे आई हैं। संस्थाओं ने खुले मन से इस शोभा यात्रा की बात का समर्थन करते हुए अपना योगदान देने की बात कही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT में बीड़ी न देने पर युवक ने जलाई बाइक, लघुशंका करने के लिए रास्ते में रुके थे 3 दोस्त, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

हरियाणा में खुलेंगे सभी मंदिर, सीएम और डिप्टी सीएम ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई

Voice of Panipat

PANIPAT रोडवेज डिपो ने भैया दूज के त्योहार को लेकर की तैयारी, इन रूटों पर जाएंगी ज्यादा बसें

Voice of Panipat