29.6 C
Panipat
March 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

पानीपत में अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने अज्जीजुलापुर चौक नाला पुलिया पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सौरभ निवासी बिचपड़ी के रूप में हुई। थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि SP लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बुधवार को थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान अज्जीजुलापुर चौक के पास मौजूद थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की सौरभ निवासी बिचपड़ी अैवध हथियार लेकर निजामपुर के खेतों से होते हुए गंदा नाला की पुलिया से अज्जीजुलापुर की और आ रहा है।
पुलिस टीम ने तुरंत अज्जीजुलापुर चौक के नजदीक नाला पुलिया के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद सामने से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर पुलिस टीम को देखकर भागने केा प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबु कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सौरभ पुत्र सुनील निवासी बिचपड़ी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया है
प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 व थाना इसराना में जानलेवा हमला, मारपीट, लूट व आर्म्स एक्ट के 5 मामले दर्ज है। आरोपी जानलेवा हमले के मामले में जुलाई 2024 में जेल से बेल पर बाहर आया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है और उसकी कई लोगों के साथ रंजिश है। रंजिश के चलते वह उक्त देसी पिस्तौल करीब 5 महीने पहले यूपी में एक अज्ञात ऑटो चालक से 5 हजार रूपए में खरीद कर लाया था। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सैनी आज पानीपत में

Voice of Panipat

Haryana:- रोडवेज बसों में एज-लिमिट खत्म, बच्चों और बुजुर्गों का लगेगा पूरा किराया

Voice of Panipat

PANIPAT के HCS अधिकारी का UPSC में 115वां रैंक, पिता के कहने पर नौकरी छोड़कर शुरू की थी तैयारी

Voice of Panipat