20 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA कैबिनेट मीटिंग में बसों के किराए को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- हरियाणा की रोडवेज बसों में सफर करने वाले लोगों को अब खुले पैसे की दिक्कत नहीं होगी.. सरकार बसों में 5 के पूर्णांक में किराया करने जा रही है.. हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में बसों में किराए को लेकर फैसला होगा, जिसके तहत किसी रूट पर किराया घट सकता है तो कहीं बढ़ भी सकता है.. इसके अलावा मीटिंग में पराली एक्स-2 मैनेजमेंट पॉलिसी भी लाई जाएगी.. हरियाणा में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की भर्ती प्रक्रिया को भी कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दी जाएगी.. CM मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग में इन एजेंडों सहित कुल 27 एजेंडो को रखा जाएगा.. 50 क्लर्कों को मिलेगी नियुक्ति

कैबिनेट मीटिंग में 50 क्लर्कों को एक्सग्रेसिया के तहत नियुक्ति को लेकर फैसला किया जाएगा। संभावना है कि CM इस नियुक्ति को हरी झंडी दे देंगे.. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि विभाग में कोटे के तहत नियुक्तियों की संख्या कम है..कैबिनेट में नगर निकाय क्षेत्र में बूथ, दुकान आदि पर बन चुके फर्स्ट फ्लोर को नियमित करने को लेकर भी पॉलिसी लाने को लेकर चर्चा की जाएगी.. पराली एक्स-टू प्रबंधन पॉलिसी पर भी होगी चर्चा

CM की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में पराली एक्स-टू प्रबंधन पॉलिसी को लेकर भी चर्चा की जाएगी.. इसके तहत किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए कई अहम फैसलों पर सीएम मुहर लगाएंगे.. सरकार हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास को लेकर भी फैसला करेगी.. इसके अलावा दीन दयाल आवास योजना पॉलिसी में भी किए गए संशोधनों को लेकर चर्चा करेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana:- रेलवे ने त्योहार के सीजन को देखते हुए, 12 एक्सप्रेस ट्रेनों के बढ़ाए कोच 

Voice of Panipat

Haryana:- सरपंचों की हो गई बल्ले- बल्ले, सीएम ने की कई घोषणाएं

Voice of Panipat

हरियाणा में पढऩे वाले अफगानी छात्रों की उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

Voice of Panipat