22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPolitics

22 मंत्रियों ने ली शपथ, 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्यमंत्री बनाए

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- राजस्थान में भजनलाल सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है.. राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई.. इसमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) , 5 राज्य मंत्री हैं.. भाजपा ने श्रीकरणुपर सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाया है.. यह राजस्थान में पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया हो.. श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव कैंसिल हो गए थे, वहां 5 जनवरी को वोटिंग है.. नियमानुसार कोई भी वयस्क भारतीय नागरिक बिना विधायक बने छह महीने तक मंत्री बना रह सकता है..

सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं.. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो डिप्टी सीएम को मिलाकर अब सरकार के मंत्रियों की संख्या 25 हो गई है.. राजस्थान में कोटे के हिसाब से 30 मंत्री बन सकते हैं, अब 5 मंत्रियों की जगह खाली है.. जिन 22 विधायकों ने शपथ ली है, उनमें 16 पहली बार मंत्री बने हैं.. इसके साथ ही डिप्टी सीएम दीया कुमारी सहित भजनलाल सरकार में 2 विधायकों को ही जगह मिली है..

इन्होंने ली राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) की शपथ : संजय शर्मा अलवर शहर, गौतम कुमार दक बड़ीसादड़ी (चित्तौड़गढ़), झाबर सिंह खर्रा श्रीमाधोपुर (सीकर), सुरेंद्रपाल सिंह टीटी श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर), हीरालाल नागर सांगोद (कोटा)

इन्होंने ली राज्य मंत्री पद की शपथ : ओटाराम देवासी सिरोही, डॉ. मंजू बाघमार जायल (नागौर), विजय सिंह चौधरी नावां (नागौर), केके विश्नोई गुढ़ामलानी (बाड़मेर), जवाहर सिंह बेढम नगर (भरतपुर)

22 में से 16 मंत्री पहली बार के, 12 में से 9 पहली बार कैबिनेट मंत्री बने

भजनलाल मंत्रिपरिषद के आज पहले विस्तार में बनाए गए 22 मंत्रियों में से 16 पहली बार मंत्री बने हैं। 12 कैबिनेट मंत्रियों से 8, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों में से चार और 5 राज्य मंत्रियों में से चार पहली बार मंत्री बने हैं। अगर सीएम और दो डिप्टी सीएम को भी मिला लिया जाए तो 25 में से 20 पहली बार के मंत्री हैं।

12 में से 9 कैबिनेट मंत्री पहली बार : राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जोगाराम पटेल, बाबूलाल खराड़ी, सुरेश सिंह रावत,अविनाश गहलोत,जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा,कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा।

स्वतंत्र प्रभार वाले 5 में से 4 पहली बार मंत्री : संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, हीरालाल नागर

भजनलाल सरकार में सबसे ज्यादा 4 जाट मंत्री

2 ब्राह्मण : सीएम भजनलाल, राज्य मंत्री संजय शर्मा

3 राजपूत : डिप्टी सीएम दिया कुमारी, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़

4 जाट : कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा, झाबर सिंह खर्रा, विजय सिंह चौधरी

1 जट्ट सिख : सुरेंद्र पाल सिंह टीटी

3 एसटी : किरोड़ीलाल मीणा, बाबूलाल खराड़ी, हेमंत मीणा

3 एससी : डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा, मंत्री मदन दिलावर, मंजू बाघमार

1 वैश्य : गौतम कुमार दक

1 पटेल : जोगाराम पटेल

1 विश्नोई : केके विश्नोई

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

किसानों का दिल्ली कूच 3 दिनों के लिए टला

Voice of Panipat

Airtel, Jio और Vi के ये हैं सबसे सस्ते Recharge Plan, 150 रुपये से भी कम में मिलता है 12GB तक डेटा

Voice of Panipat

Haryana मे बदला स्कूलो का समय, 1 जुलाई से अब इतने बजे जाना होगा स्कूल

Voice of Panipat