21.5 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT: फोन स्नैचिंग करने वाले 2 आरोपी काबू, छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- सीआईए वन की टीम ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को बीती देर साय गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंसल पुत्र सत्यवान व सचिन पुत्र ऋषिपाल निवासी सौंधापुर के रूप में हुई। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी उपेश के साथ मिलकर गत फरवरी में बरसत रोड पर एक युवक से मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान बरसत रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर बरसत रोड भैसवाल मोड़ पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान अंसल पुत्र सत्यवान व सचिन पुत्र ऋषिपाल निवासी सौंधापुर के रूप में बताते हुए गत फरवरी में बरसत रोड पर चुंगी के पास पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। फोन स्नैचिंग की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में अमन निवासी ज्योति कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। थाना सेक्टर 13/17 में अमन पुत्र दीपक निवासी ज्योति कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था कि वह 15 फरवरी की साय करीब 9:45 बजे बरसत चुंगी से घर जा रहा था। रास्ते में पीछे से एक बाइक पर अज्ञात तीन युवक आए और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT में आज पहुचेंगे CM मनोहर लाल

Voice of Panipat

G-20 शुरू होने से पहले भारत का बड़ा कदम, US से आने वाले इन सामानों पर हटाया गया अतिरिक्त शुल्क

Voice of Panipat

बोर्ड परीक्षाओं में हुए बड़े बदलाव, अब दो बार होंगे एग्जाम

Voice of Panipat