22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में मोबाइल स्नेचिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह):- CIA-2 पुलिस टीम ने शिव नगर में शमशान रोड पर युवक से मोबाइल स्नेचिंग करने के दो आरोपियों को काला आंब मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान यूपी के शामली जिला के अहमदगढ़ खेड़ी जुनारदार गांव निवासी विक्रांत उर्फ विक्की व श्याम के रूप में हुई है।

CIA-2 प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक बाइक पर सवार होकर काला आंब मोड़ पर घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान यूपी के शामली जिला के अहमदगढ़ खेड़ी जुनारदार गांव निवासी विक्रांत उर्फ विक्की पुत्र गोकल चंद व श्याम पुत्र घनश्याम के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों ने मिलकर 18 जून को बाद दोपहर शिव नगर में शमशान रोड पर गोल गप्पे की रेहड़ी पर खड़े युवक से मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में गांव पहाड़ जिला जालोन यूपी हाल किरायेदार कृष्णपुरा निवासी अमन पुत्र भगवान की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों ने गहनता से पूछताछ करने के साथ ही छिना गया मोबाइल बरामद करने का प्रयास करेंगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA शिक्षा विभाग की योजना, रक्षाबंधन पर 6 लाख भाई व बहन लिखेंगे स्नेहभरे पत्र

Voice of Panipat

इन जगहों पर जल्द शुरू होगी मेट्रो सेवा, बनेंगे मेट्रो स्टेशन

Voice of Panipat

पानीपत में जीटी रोड पर व्यक्ति से लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat