34.4 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

पानीपत में चोरी की BIKE सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सीआईए टू पुलिस टीम ने जाटल रोड पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गुलशन निवासी राजनगर के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी गुलशन से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक प्लेटिना बाइक पर जाटल रोड 8 मरला चौक पर घूम रहा है। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गुलशन पुत्र सुरेश निवासी राज नगर के रूप में बताई। पुलिस टीम ने बाइक के कागजात मांगे तो युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक अक्तूबर 2022 में गोहाना रोड पर खुशी हास्पिटल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा।
बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में गुलाब सिंह पुत्र बनारसी निवासी डाहर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बेटे ने पिता को शराब पीने से किया मना, तो पिता ने बेटे पर किया हमला

Voice of Panipat

हरियाणा के CM सैनी ने राज्य में 50,000 नई नौकरिया देने की घोषणा की

Voice of Panipat

बेकाबू होता कोरोना, हरियाणा में 3 मरीजों ने तोड़ा दम

Voice of Panipat