43.6 C
Panipat
April 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में आज से शुरू हुई धान की सरकारी खरीद

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में खरीफ विपणन सीजन 2024- 25 के तहत धान की सरकारी खरीद आज 27 सितंबर से ही शुरू हो गई है.. ये खरीद 15 नंबर तक की जाएगी.. यह फैसला कुछ मंडियों में धान की जल्दी आवक होने के कारण लिया गया है, ताकि किसानों की उपज को किसी प्रकार का नुकसान न हो.. सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि धान सहित सभी खरीफ फसलों की खरीद भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी..

किसान भाइयों से आग्रह है कि वे धान की फसल को सरकारी मापदंड अनुसार अच्छे से सुखाकर तय नमी सीमा में लेकर आए ताकि उनकी फसल की तुरंत खरीद सुनिश्चित की जा सके.. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग और अन्य खरीद एजेंसियों द्वारा फसल खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न आए.. इस बार हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) ने मंडी गेट पास के लिए नई व्यवस्था लागू की है, जिससे किसान घर बैठे ही स्वयं मंडी गेट पास बना सकते हैं.. इसके अलावा जिन किसानों के पास गेट पास की सुविधा नहीं होगी, उन्हें मंडी के गेट पर ही यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मामूली कहासुनी में गला दबाकर कर पड़ोसी ने कर दी बुजुर्ग की हत्या, पढ़िए पूरा मामाल

Voice of Panipat

दो युवकों ने सुपरवाइजर से मांगा मोबाइल, गायब 37 हजार रुपए, पढिए पूरा मामला.

Voice of Panipat

दोस्तों को 7 लाख की सुपारी देकर करावाई अपने ही पिता की हत्या, आरोपी लगे पुलिस के हाथ

Voice of Panipat