31.3 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- 15 दिनों के लिए मायके गई थी महिला, मायके से घर वापस लौटी तो न बचा धन, न बचे गहने

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत शहर मे आए दिन चोरी के मामले सामने आ रहे है.. चोर ज्यादातर सूने मकान को निशाना बना रहे है.. मामला है विद्यानंद कॉलोनी का जहां एक मकाम में चोरी हो गई.. महिला कुछ दिनों के लिए माइके रहने के लिए गई थी.. जब मायके से वापिस लौटी तो उसे घर का ताला टूटा हुआ मिला.. महिला घर के अंदर गई तो कमरे से  सोने-चांदी के जेवर और कैश चोरी हुए मिले.. महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..

चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला नाजरीन ने बताया कि वह विद्यानंद कॉलोनी में किराए पर रहती है.. 21 जून को वह अपनी मां के घर गई थी.. 8 जुलाई को वह वापस लौटी.. यहां आने के बाद देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था.. भीतर घुसी तो सारा सामान बिखरा हुआ था.. उसके नाना के कमरे का भी सामान बिखरा हुआ था.. जब उसने अपने कमरे को चेक किया तो पता लगा कि उसके कमरे से सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा कैश चोरी हो गया..  जिनमें सोने के कानों के कुंडल, 3 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी, 130 ग्राम चांदी की पायजेब, 40 ग्राम चांदी के कंगन, 80 ग्राम की गले की चेन चांदी की, 50 ग्राम चांदी के गले का हार और 40 हजार कैश चोरी हो गया था. वहीं नाना के कमरे से 50 ग्राम चांदी की पायजेब, 15 हजार रुपए कैश व 7 बर्तन पीतल के चोरी हो गए थे.. महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल, इस समय करें लड्डू गोपाल की पूजा

Voice of Panipat

आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई, पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण पर आरोप

Voice of Panipat

गुंज रहे है बम बम भोले के जयकारे, शिवमय हुआ पानीपत-हरिद्वार रोड़

Voice of Panipat