August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia CrimesLatest NewsPanipat Crime

पानीपत में बहु के घर लाखों की चोरी, सास-ससुर पर लगाए आरोप

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के जिला मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली बहू के घर पर लाखों के कैश की चोरी हो गई.. बहू ने चोरी का आरोप अपने सास-ससुर पर लगाया है.. कहा है कि उन्होंने चोरी कर ननद को दे दिया.. महिला का यह भी कहना है कि उसका पति के साथ कोर्ट केस चल रहा है.. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है..

मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह गांव बेगमपुर की रहने वाली है उसके पति सुरेंद्र के साथ कोर्ट केस चल रहा है..उसकी 27 फरवरी की हाईकोर्ट में तारीख थी.. जिस वजह वह बाहर गई हुई थी.. 9 मार्च को वह घर पर लौटी.. यहां लौटने पर उसने देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ था..अलमारी में रखे 2 लाख 49 हजार रुपए कैश चोरी हो गया.. जब उसने इस बारे में अपने ससुर से पूछा, तो सास- ससुर ने उस पर डंडों से हमला कर दिया.. महिला का कहना है कि उसे यकीन है कि उसके सास-ससुर ने कैश और गहने चुरा कर ननद को दिए है.. फिलहाल आपको बता दे कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर सास- ससुर पर केस दर्ज कर दिया है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

खेत में सो रहे किसान के इकलौते बेटे की हत्या

Voice of Panipat

डॉक्टरों की हड़ताल हरियाणा में दूसरे दिन भी जारी, आपातकालीन सेवाएं ठप

Voice of Panipat

HARYANA में 5 लाख तक फ्री इलाज का दायरा बढ़ा, पैनल में 408 गवर्नमेंट हॉस्पिटल जोड़े

Voice of Panipat