33.9 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeHaryana NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT:- मनोज बाबा 1 दिन की पुलिस रिमांड पर, स्टेट क्राइम ब्रांच अन्य मामलो मे कर रही है पूछताछ

वायस ऑफ पानीपत:- पानीपत के गांव उग्रा खेड़ी के रहने वाले गैंगस्टर मनोज बाबा को आज कोर्ट में पेश किया गया. स्टेट क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से रिमांड मांगा. सभी पहलुओं को सुनने के बाद कोर्ट ने मनोज बाबा को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है. अब स्टेट क्राइम ब्रांच मनोज बाब से अन्य मामलों की पूछताछ कर रही है। मनोज बाबा पर जबरन वसूली के मामलों में 40 हजार का इनाम घोषित था।

साल 2021 में थाना किला में दर्ज जबरन वसूली के मामले में आरोपी करीब 2 साल से फरार चल रहा था. फरवरी 2022 में आरोपी पर हरियाणा पुलिस मुख्यालय की ओर से 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसके अतिरिक्त आरोपी पर मार्च 2022 में थाना सेक्टर 13-17 में दर्ज जबरन वसूली के एक अन्य मामले में 25 हजार का इनाम गत दिनों घोषित किया गया था.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत के घरो में चोरी करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

Voice of Panipat

डयूटी के दौरान एक अग्निवीर पर उसी की राइफल से चली गोली , हादसा या फिर आत्म#हत्या

Voice of Panipat

HARYANA का बजट सत्र आज से होगा शुरू, CM सैनी इस दिन पेश करेंगे सरकार का पहला बजट

Voice of Panipat