34.2 C
Panipat
June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

यात्रा शुरू होते ही केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- केदारनाथ यात्रा शुरू होने के पहले ही दिन ही धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह कपाटोद्घाटन के मौके पर धाम में दस हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं, दिनभर यात्रियों के गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। यही वजह है कि शाम तक दर्शन करने वालों की संख्या 23,512 पहुंच गई।

बीते दो वर्षों में कोरोना संक्रमण के चलते केदारनाथ यात्रा व्यवस्थित रूप से संचालित नहीं हो पाई। कोरोना संक्रमण बढ़ जाने के कारण धाम के कपाट तय तिथि पर खोले जाने के बावजूद यात्रा प्रतिबंधित कर दी गई। संक्रमण कम होने पर दर्शनों की अनुमति तो दी गई, लेकिन शर्तों के साथ। नतीजा, सीमित संख्या में ही श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच पाए। इस बार कोरोना के साये से निकलने के बाद यात्रा व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। यही वजह है कि पहले दिन ही दर्शनार्थियों की संख्या 20 हजार का आंकड़ा पार कर गई। स्थिति यह हो गई कि धाम में पैर रखने तक को जगह नजर नहीं आ रही थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इनकम टैक्स का नया पोर्टल आज से शुरू

Voice of Panipat

एक्टीवा सवार युवक तीन चाकुओ सहित काबू

Voice of Panipat

पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, हरविंदर कल्याण होंगे मुख्यअतिथि

Voice of Panipat