July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsWEATHER

हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, इस दिन हो सकती है बूंदाबांदी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- इस साल लगातार मौसम बदल रहा है। कभी धूप, कभी बादल तो कभी धुंध छाने से किसान भी परेशान नजर आ रहे हैं। पिछले 2 दिनों से बादल छाए हुए थे ऐसे में बरसात की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन बुधवार देर शाम को मौसम साफ हो गया इसका असर वीरवार सुबह देखने को मिला। करीब 15 दिन बाद एकाएक धुंध छा गई। सुबह धुंध इतनी अधिक थी कि 100 मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वीरवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी ऐसा मौसम रहेगा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसका असर 25 फरवरी की शाम को देखने को मिलेगा। 26 व 27 फरवरी को जिले में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Related posts

PANIPAT-बातों ही बातों में महिला को ठगा,आप भी हो जाए सावधान

Voice of Panipat

PANIPAT के यमुना नदी में कैसे डूबे एक साथ चारो छात्र ? पढ़िए

Voice of Panipat

आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने किया पौधरोपण 

Voice of Panipat