July 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

पानीपत में धुंध के कारण बड़ा हादसा, रोडवेज बस पीछे से ट्रक में जा घुसी, SI समेत 12 सवारियां घायल

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- पानीपत में धुंध की सफेद चादर की वजह से सड़क हादसा हो गया। शहर में पुलिस लाइन के बाहर जीटी रोड पर एक रोडवेज बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में बस आगे से काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं टक्कर के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख-पुखार मच गई।

लोग मौके पर पहुंचे व बस के भीतर से सवारियों को बाहर निकालने का काम किया। हादसे में बस में आगे बैठी सवारियां घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में 12 सवारियों के घायल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब 9:20 मिनट पर हुआ। बहादुरगढ़ डिपो की बस जीटी रोड से होते हुए चंडीगढ़ जा रही थी। बस में करीब 40 सवारियां सवार थीं। जब बस पानीपत में पुलिस लाइन के पास पहुंची तो धुंध बहुत ज्यादा होने की वजह से दृश्यता कम हो गई, जिस वजह से रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में नाबालिग को चौथी बार भगा कर ले गया युवक

Voice of Panipat

दर्दनाक हादसा- अचानक शटरिंग टूटने से नीचे गिरे दो मजदूर, मौके पर हुई मौत.

Voice of Panipat

आज से 9वीं से 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल खुलेंगे,कल से चलेगा सिनेमा

Voice of Panipat