36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPANIPAT NEWS

दर्दनाक हादसा- बीच रोड़ पर खड़े कैंटर में घुसी बाइक, युवक की हुई मौत

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- मामला पानीपत के जीटी रोड स्थित मलिक पेट्रोल पंप के सामने का है जहां पर बीच रोड पर खड़े कैंटर में पीछे से बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक घरौंडा, करनाल निवासी मोहित ने थाना सेक्टर-29 में शिकायत दी कि रविवार दोपहर वह समालखा में अपने मामा के पास जा रहा था। मलिक पेट्रोल पंप के पास उसके आगे चल रही बाइक कैंटर में जा घुसी। कैंटर बिना इंडिकेटर के खड़ा था। कैंटर से टकराकर बाइक सवार गिर पड़ा। उन्होंने वहां जाकर देखा तो उनका पड़ोसी शिवम था। वह उसे लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने परिजनों को भी सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसआई धर्मवीर ने बताया कि केस दर्ज कर कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चंडीगढ़ के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल Elante Mall को अब इस नाम से जाना जाएगा

Voice of Panipat

रोहतक हत्याकांड का हुआ बडा खुलासा, बेटे ने सेक्सजेंडर चेंज करवाने के लिए की थी परिवार की हत्या.

Voice of Panipat

Social Media पर शिक्षा मंत्री का फर्जी अकाउंट बना, कर डाली घोषणाएं

Voice of Panipat