July 27, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPanipat

हरियाणा सरकार ने 1 जुलाई से 26 जुलाई तक स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां की घोषित

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)

हरियाणा सरकार ने 1 जुलाई से 26 जुलाई तक सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित कर दी है। हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र को प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के पास भेजा गया है। 

बता दें कि हरियाणा के सभी स्कूल व कॉलेज जनता कर्फ्यू के बाद से बंद है। कोरोना की वजह से केंद्र सरकार के आदेश के बाद सभी स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी को बंद रखा गया है। प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई गई।

हरियाणा सरकार ने एजुकेशन चैनल पर भी स्कूलों से जुड़े पाठ्यक्रम का प्रसारण किया है। इसके साथ-साथ एजुकेशन एप्लीकेशन भी बनाया गया है, जिसमें विद्यार्थियों के पाठ्क्रम से जुड़ा कंटेंट डाला गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

शंभू बॉर्डर खोलने को लेकर आज Supreme Court में होगी सुनवाई

Voice of Panipat

पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त जारी, फटाफट ऐसे करे चेक

Voice of Panipat

इन 5 राज्यों में होगें चुनाव, तारीखों का हुआ ऐलान

Voice of Panipat