19.4 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaUncategorized

युवक के शव को नहर से निकालते समय फिसलकर गिरा SI (एसआई), हुई मौत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हिसार से लापता युवक के नहर में मिले शव को निकालते समय एसआई फिसल कर नहर में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक एसआई 56 वर्षीय सुशील कुमार हिसार में कार्यरत थे। डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि एसआई सुशील कुमार व हेड कांस्टेबल चंद्रभान हिसार सिविल थाना एरिया से दो दिन से लापता युवक अशोक कुमार की तलाश के लिए यहां आए थे।

जब वे बलियावाला हेड पर उसकी तलाश कर रहे थे तो वहां पर अशोक कुमार की सेंट्रो कार खड़ी मिली थी। वे वहां पर बेलदारों को अपना नंबर देकर चले गए तो रास्ते में उन्हें सूचना मिली कि अशोक का शव नहर में दिखा है। इस पर वे तुरंत वापस आए व शव को नहर से निकालने का प्रयास करने लगे तो फिसल गए।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चारों एग्रो माल बेचेगी हरियाणा सरकार, पानीपत के एग्रो मॉल की 8 मार्च को होगी ई-नीलामी

Voice of Panipat

किसानो के लिए बड़ा तोहफा, फसल खराब होने पर दी जाने वाली राशि में की बढ़ोतरी

Voice of Panipat

PANIPAT:-चोरी की BIKE सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat