19.8 C
Panipat
March 15, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021को लेकर CM खट्टर ने की अहम बैठक

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) :- खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का आयोजन इस साल हरियाणा के कई जिलों में होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण के तहत पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में तैयारियां शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में गुरुवार समीक्षा बैठक भी हुई है, जिसमें खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह सहित भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात करते हुए कहा कि खेलो इंण्डिया यूथ गेम्स-2021 बहुत ही प्रतिष्ठित एवं बड़ी प्रतियोगिता है। राष्ट्रीय स्तर के इन खेलों का आयोजन पहली बार प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है जो बहुत ही गौरव का विषय है। खेलो इंडिया गेम्स के लिए हरियाणा सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रबंध किए जाएंगे। इन खेलों के आयोजन के लिए प्रदेश में तैयारियां की जा रही हैं। उन्‍होंने जानकारी दी कि, हरियाणा में होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ अब केवल 10 दिन में ही पूरे करवा लिये जायेंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021′ के गेम्‍स का आयोजन 21 नवंबर से 30 नवंबर, 2021 तक किया जाएगा। जिनमें 90 प्रतिशत खेल पंचकूला में ही आयोजित होंगे। साथ ही, ब्रिक्स गेम्स 2021 के वॉलीबाल खेल का भी आयोजन खेलो इंडिया के साथ करवाया जाएगा। ब्रिक्स देशों में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक पंकज नैन के मुताबिक, इन खेलों में अंडर-18 कैटेगरी के खेल आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों में 25 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पाँच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल हैं। इन खेलों में देश व विदेशों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पंकज नैन ने बताया कि, ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ में लगभग 8500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, स्पोर्टस एक्स्पो भी आयोजित किया जाएगा।

  TEAM VOICE OF PANIPAT   

Related posts

दुनिया की नंबर वन पहलवान बनी हरियाणा की बेटी, लगातार दो गोल्ड मेडल जीते

Voice of Panipat

HARYANA सरकार की चार बड़ी घोषणाएं

Voice of Panipat

एचडीएफसी बैंक ने जारी किए नतीजे, मुनाफा 29 प्रतिशत बढ़ा

Voice of Panipat