February 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

अब जिलों में डोनेट होने वाले ब्लड का रखा जाएगा हिसाब

वाॅयस आफॅ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) : राज्य में डोनेट होने वाले ब्लड की एक-एक यूनिट का हिसाब रखा जाएगा। किस संस्थान ने कितना ब्लड डोनेट कराया, किस ब्लड बैंक में कितना गया, ब्लड बैंक से किस-किस को वह ब्लड दिया गया। इसकी पूरी जानकारी अब हर माह सीएमओ कार्यालय में होगी।

प्रदेश में थैलीसीमिया और हिमोफिलिया से पीड़ितों को ब्लड को लेकर आ रही परेशानी पर विधानसभा की विधायक सीमा त्रिखा की अध्यक्षता वाली एजुकेशन, टेक्निकल एजुकेशन, वोकेशनल एजुकेशन, मेडिकल एजुकेशन और हेल्थ सर्विस कमेटी ने कदम उठाया है।

कमेटी इस दिशा में काम करेगी कि किसी भी पीड़ित को परेशानी न हो। पिछले दिनों फरीदाबाद में फरीदाबाद और पलवल के सीएमओ, संस्थाओं और पीड़ितों के परिजनों के साथ मीटिंग की थी, जिसमें समस्या सामने आई थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी में 25 प्रतिशत का इजाफा

Voice of Panipat

दर्दनाक हादसा- तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, हुई मौत

Voice of Panipat

PANIPAT:- राज्यपाल आचार्य देवव्रत पहुंचे आर्य बाल भारती स्कूल में, नए भवन की रखी आधारशिला

Voice of Panipat