22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा में B.J.P. ने नए जिलाध्यक्षों की घोषणा,देखिए पूरी लिस्ट

वायस आफॅ पानीपत(कुलवन्त सिंह)- हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी ने नए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है।

ओमप्रकाश धनखड़ की नई टीम में 22 जिलाध्यक्षों में से पुराने 18 जिलाध्यक्षों को बदल दिया गया है। यमुनानगर और रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष की मौत हो जाने के बाद उनकी कुर्सी पहले ही खाली हो चुकी थी। ऐसे में 22 में से 20 नए जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रोहतक के जिलाध्यक्ष अजय बंसल और फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ही अपनी कुर्सी बचा सके। भाजपा की इस नई सूची से काफी राजनेताओं को धक्का लगा है, क्योंकि कई जिलाध्यक्ष दोबारा से रिपीट करने की आस लगाए बैठे थे। विधायकों की लिस्ट इस प्रकार है-

जिलानवनियुक्त जिलाध्यक्ष
यमुनानगरराजेश सपड़ा (जिला महामंत्री)
रोहतकअजय बंसल (दोबारा बनाए गए)
कैथलअशोक कुमार ढांड
भिवानीशंकर धूपड़ (प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा)
गुड़गांवगार्गी कक्कड़ (प्रदेश मंत्री व चेयरमैन खादी बोर्ड)
फरीदाबादगोपाल शर्मा (दोबारा बनाए गए)
रेवाड़ीहुकम चंद यादव
नूंहनरेंद्र पटेल (पूर्व जिला महामंत्री)
पलवलचरण सिंह तेवतिया (पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष)
पंचकूलाअजय शर्मा (जिला उपाध्यक्ष)
पानीपतअर्चना गुप्ता (जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष)
झज्जरविक्रम कादियान (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)
सिरसाआदित्य देवीलाल (जिला पार्षद)
कुरुक्षेत्रराजकुमार सैनी (प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा)
जींदराजू मोर (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)
करनालयोगेंद्र राणा (जिला महामंत्री)
सोनीपतमोहनलाल कौशिक (राई विधायक)
महेंद्रगढ़राकेश शर्मा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा)
फतेहाबादबलदेव गिरोह (जिला महामंत्री)
चरखी दादरीसत्येंद्र परमार (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)
हिसारभूपेंद्र सिंह (पूर्व चेयरमैन)
अम्बालाराजेश बतौरा (जिला महामंत्री)
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में अब नहीं होंगे Practical

Voice of Panipat

जिला कष्टï निवारण समिति की बैठक में, 15 सूत्रीय एजेंडे में 8 समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान

Voice of Panipat

हरियाणा में अब पेड़ लगाने पर मिलेंगे युवाओं को पैसे

Voice of Panipat