January 30, 2026
Voice Of Panipat
CrimeHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में 120 ग्राम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सीआईए टू पुलिस टीम ने इसराना मांडी रोड पर बांध मोड़ के पास एक नशा तस्कर को 120 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दलेल निवासी लाखु बुआना के रूप में हुई। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान इसराना से मांडी रोड पर बांध मोड़ के नजदीक मौजूद थी। तभी टीम को एक संदिगध किस्म का युवक गांव बांध की और से पेदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दलेल पुत्र प्रेम निवासी लाखु बुआना के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ सौरव जायसवाल की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसके पहने हुए कुर्ते की जेब से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 120 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए वह करीब 2 सप्ताह पहले हरिद्वार में एक बाबा से 140 ग्राम चरस कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमे से 20 ग्राम चरस आरोपी ने नशा करने में खर्च कर दी। आरोपी बची चरस को बेचने के लिए रविवार को ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने उसे चरस सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दलेल के खिलाफ थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कृष्ण जन्माष्टमी कब है ? 26 या 27 अगस्त, जानिए

Voice of Panipat

केंद्र ने राज्यों से कहा- टीके की 1% से कम बर्बादी की उम्मीद गलत नहीं

Voice of Panipat

HARYANA में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बढ़ी सख्ती, हरियाणा सरकार ने की गाइडलाइंस जारी

Voice of Panipat