22.5 C
Panipat
March 19, 2026
Voice Of Panipat
Covid-19 UpdatedHaryanaPanipat

हरियाणा में 656 मामले, 9 नए मामले आए, सिरसा में मारबल की दुकान पर काम करने वाला सेल्समैन पॉजिटिव मिला

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)

हरियाणा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 656 पहुंच गया है। शनिवार को 9 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें रेवाड़ी में 3, सोनीपत में 3, सिरसा, पंचकूला और पानीपत में 1-1 मरीज मिला है। वहीं शनिवार को प्रदेशभर से एक भी मरीज को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली। अब हरियाणा में कुल 368 एक्टिव मरीज हैं….

हरियाणा में 656 पहुंचा पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 126,  फरीदाबाद में 88, सोनीपत में 89, झज्जर में 74, नूंह में 59, अम्बाला में 41, पलवल में 36, पानीपत में 36, पंचकूला में 19, जींद में 17, करनाल में 14, यमुनानगर में 8, सिरसा में 7, फतेहाबाद में 7, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी और रेवाड़ी में 3-3. महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र और कैथल में 2-2, चरखी दादरी में एक पॉजिटिव मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।

प्रदेश में अब कुल 279 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 57, गुड़गांव में 51, फरीदाबाद में 54, पलवल 32, पंचकूला में 17, अम्बाला में 11, सोनीपत में 9, पानीपत में 6, करनाल में 5, सिरसा में 4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। इनके समेत कुल आंकड़ा 241 हो जाता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की बाइक, 3 बाइकों सहित आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA व्यापारी कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना

Voice of Panipat

कैसे Transfer कर सकते हैं Home Loan, किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

Voice of Panipat