29.1 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

6 साल के बेटे को लेकर प्रेमी के साथ महिला हुई फरार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के करनाल से बड़ी खबर सामने आई है आपको बता दे की करनाल के असंध मे महिला प्रेमी संग फरार हो गई.. महिला अपने छह साल के बेटे को भी साथ ले गई है..  इसके साथ ही महिला घर से गहने व नकदी भी ले गई.. पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है..फिलहाल महिला का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है..

असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि उसकी करीब 7 साल पहले शादी हुई थी.. उनका एक 6 साल का बेटा भी है.. उसमें और पत्नी के बीच कोई विवाद भी नहीं था, लेकिन तीन दिन पहले उसकी पत्नी घर से अपने प्रेमी संग फरार हो गई.. वह उस समय घर से बाहर था और काम पर गया हुआ था.. जब वह शाम को घर लौटा तो न तो उसे उसकी पत्नी और न ही बेटा मिला.. उसने आसपास के एरिया में पत्नी व बेटे की तलाश, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लग पाया..पति ने बताया है बाद में उसने घर की अलमारी को चेक किया.. अलमारी से लाखों रुपए के गहने और करीब 50 हजार रुपए नकदी गायब मिली.. जिसके बाद उसका शक गहरा गया कि पत्नी घर से भागी गई है.. उसने पानीपत के एक युवक पर शक जताया है। इसके साथ पत्नी को भगाने में असंध की ही एक महिला का हाथ होने का संदेह जताया है..

*पुलिस तलाश में जुटी*

असंध थाना के जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया है कि महिला को घर से बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत मिली है.. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.. महिला की तलाश जारी है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग करने वाला कालू Haryana का

Voice of Panipat

HARYANA में JJP की 5 लोकसभा सीटों के लिए प्लानिंग, पूर्व CM के खिलाण रणनीति, दुष्यंत चौटाला नहीं लड़ेंगे चुनाव

Voice of Panipat

मंजीत को खाना देने गई थी मौसी, नशे की लत ने बना दिया हैवान, पुलिस ढूंढ रही आरोपी को

Voice of Panipat