33.8 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पेरिस से दिल्ली पहुंची विनेश फोगाट, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

पेरिस ओलंपिक (paris olympics) में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले डिस्क्वालिफाई(disqualify) हुईं विनेश फोगाट की वतन वापसी हो गई है.. वे दिल्ली एयरपोर्ट(Delhi Airport) से करीब 11 बजे बाहर आईं.. इस दौरान वे अपनी साथी रेसलर साक्षी मलिक के गले लगकर रोने लगीं.. इसके बाद विनेश ओपन जीप में रवाना हो गई हैं.. दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर स्वागत देख विनेश ने कहा- ”पूरे देशवासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं बहुत भाग्यशाली हूं”

वहीं दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport)से विनेश के पैतृक गांव बलाली (चरखी दादरी जिला) तक करीब 125 किलोमीटर के रास्ते में उनका जगह-जगह स्वागत होगा.. गांव के खेल स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम रखा गया है.. हालांकि, एक दिन पहले ही आचार संहिता लग जाने के कारण राज्य सरकार इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रही है.. सीएम नायब सैनी ने कुछ दिन पहले विनेश को 4 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था.. वहीं बलाली गांव के पूर्व सरपंच राजेश सांगवान ने बताया कि विनेश को गोल्ड विजेता की तरह ही सम्मानित किया जाएगा… कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों के लिए देसी घी के व्यंजन तैयार कराए जा रहे हैं.. प्लेयर, कोच समेत अन्य लोगों को पहलवानों वाली डाइट दी जाएगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बेसहारा गोवंश हुई जानलेवा साबित, फोटोग्राफर की गई जान

Voice of Panipat

हरियाणा के 14 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

Voice of Panipat

हरियाणा में युवाओं के लिए खुशखबरी, ग्रुप-C भर्ती Exam शेड्यूल फाइनल

Voice of Panipat