January 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

आज पूरे Haryana में आंधी-बारिश का अलर्ट

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है.. आंधी-बारिश को लेकर विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है.. 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है.. वहीं एक दिन पहले 1 जून को हरियाणा के 5 जिलों गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, चरखी दादरी, भिवानी और झज्जर में हल्की बारिश देखने को मिली…

बाकी जगहों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई.. नारनौल में तेज हवाओं के कारण पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए थे… भिवानी और चरखीदादरी में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ… मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, हिसार में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था…

*पिछले सप्ताह में 60 फीसदी अधिक बारिश हुई*

हरियाणा में पिछले एक सप्ताह में अच्छी बारिश देखने को मिली। पानीपत में सबसे ज्यादा 2533 % बारिश हुई.. इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 1167%, यमुनानगर में 956%, करनाल में 982%, कैथल में 857%, झज्जर में 844% बारिश हुई.. इसके अलावा फतेहाबाद में 673%, गुरुग्राम में 606%, जींद में 511%, सिरसा में 510%, अंबाला में 512%, नूंह में 496%, महेंद्रगढ़ में 352%, हिसार में 341%, सोनीपत में 304%, रोहतक में 293%, पलवल में 216% और भिवानी में 16% बारिश हुई है.. इन 7 दिनों में हरियाणा में 60 फीसदी अधिक बारिश हुई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बढ़ते प्रदूषण के कारण Delhi में हुआ तंदूर बैन, लगेगा 5000 जुर्माना

Voice of Panipat

WhatsAap लेकर आया है धमाकेदार फीचर! जिससे मिलेगा बड़ा फायदा

Voice of Panipat

हरियाणा में फिर से बढ़ी सख्ती, अब 8 जिले और हुए रेड जोन में, पढिए क्या लगी पाबंदियां

Voice of Panipat