January 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeLatest NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT:- विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दु* ष्कर्म करने वाले आरोपी को हुई 10 साल की सजा

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत शहर में एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर रेप करने के दोषी को कोर्ट ने सजा सुनाई है। ASJ डॉ. गगनदीप मित्तल की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी आदिल निवासी हाली कॉलोनी को IPC 376(1) के तहत 10 साल की सजा, 30 हजार जुर्माना और जुर्माना न देने पर 6 माह की अतिरिक्त सजा सुनाई है।

2 जनवरी 2022 को चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया था कि वह राजीव कॉलोनी की रहने वाली है। वह दो बच्चों की मां है। उसके पति की करीब 2 साल पहले मृत्यु हो गई। वह सेक्टर 25 में काम करती है। उसकी छुट्टी शाम 6 बजे होती है, उसकी मुलाकात करीब 8 महीने पहले ऑटो चालक आदिल से हुई थी। जब फैक्ट्री से घर आ रही थी तो आदिल ने उससे प्यार भरी बातें करके पूछताछ की और अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

इसके बाद उसने कहा कि आप विधवा महिला है, 2 बच्चों को लेकर कहां जाएंगी। महिला ने उसको इस तरह की बातें करने से मना किया, लेकिन आदिल ने उसे किसी तरह अपनी बातों में फंसा लिया और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ बलपूर्वक गलत काम करना शुरू कर दिया। वह उसे रेलवे रोड के एक होटल में ले गया, जहां उससे गलत काम किया और उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद आदिल ने उसको शादी का झांसा दिया और उसके साथ लगातार रेप करता रहा।

उक्त शाम भी आदिल ने उसे फोन किया और उसे मिलने का दबाव बनाया। महिला उससे मिलने गई तो वहां आदिल ने उसे कहा कि वह उस पर शादी का दबाव न डाले नहीं तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। इतना ही नहीं, आदिल ने अपने ऑटो को एक सुनसान रोड पर ले जाकर चारों और पर्दे लगा दिए और वहां की महिला के साथ रेप किया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सीआईए-टू पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दो आरोपी काबू

Voice of Panipat

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा कैंसिल, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला

Voice of Panipat

हरियाणा में झोटे का मनाया गया बर्थडे, बर्थडे में बुलाया गया मेहमानों को ,22 हजार सीमन डोज दे चुका

Voice of Panipat