32.7 C
Panipat
March 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatWEATHER

हरियाणा के 16 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में ठंड का दौर अभी जारी है.. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.. अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में घने कोहरे-कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज, वहीं हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर और पंचकूला में इन्ही संभावनाओं को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है.. सूबे में महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा रहा.. यहां न्यूनतम तापमान में सामान्य से 4.5 डिग्री की गिरावट के साथ 2.5 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया.. वहीं करनाल में भी अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा ठंड है.. विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को घर से बेवजह नहीं निकलने की सलाह दी है.. खासकर वाहन चालकों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है.. सबसे अहम बात यह है कि राज्य में अभी तक तीन हफ्ते बेहद सर्द रिकॉर्ड किए जा चुके हैं..

पिछले 15 दिनों से राज्य में घन से अतिघना कोहरा छाया हुआ है.. सूबे के अधिकांश जिलों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 25 मीटर के आसपास दर्ज की गई। हरियाणा में अधिकतर जिले सर्द दिन दर्ज किए गए.. मौसम विभाग का कहना है कि 18 जनवरी यानी आज भी अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा.. उसके बाद की स्थिति आकलन किया जा रहा है.. इस बारे में बुधवार को ही जानकारी मिल सकेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मार्च के पहले दिन आम आदमी को लगा झटका, फिर से महंगा हुआ सिलेंडर

Voice of Panipat

HARYANA में लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब हर यूनिट पर देने होंगे इतने पैसे

Voice of Panipat

परिवार पर हमला कर लूटी नकदी, 1 लूटेरे को मौके पर किया काबू

Voice of Panipat