18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Panipat की महिला सरपंच फंस गई गबन के मामले में, DC लेंगे एक्शन

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत जिले के गांव मनाना की महिला सरपंच रेखा देवी की मुश्किलें अब बढ़ती दिखाई दे रही है.. खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने एक शिकायत के आधार पर जांच की, तो रेखा के द्वारा किए गए गबन का खुलासा हुआ.. जिसके बाद अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी है.. रिपोर्ट सौंपने के बाद DC ने महिला सरपंच को बर्खास्त करने समेत अन्य संबंधित कार्रवाई करने के बारे में लिखा गया है.. अब DC आगामी एक्शन लेंगे.. शिकायतकर्ता की मांग है कि सरपंच पर आपराधिक मुकदमा भी दर्ज हो.. रेखा पर मुख्य तौर पर ग्राम पंचायत में पुराने सामान को बिना बोली के बेचने से किए गए बड़े गबन का खुलासा हुआ है..

*ये कि गई थी शिकायत*

BDPO ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि गांव के ही रहने वाले संदीप राठी ने इस गबन की शिकायत की थी.. जिसमें लिखा गया था कि कृषि योग्य भूमि पर स्थित ट्यूबवेल व अन्य छोटे समरसीबल की मोटरें, लोहें की पाइप, स्टार्टर, तारें, लोहे के जाल आदि बदलकर नए लगाए गए.. नियमानुसार पुराना स्टॉक में दर्ज किया जाता है.. सरपंच रेखा ने 18 अगस्त 2023 को सामान की बोली सुनिश्चत की.. लेकिन अपने चहेतों को बिना किसी बोली के सामान बेच दिया.. इस शिकायत के आधार पर जांच कमेटी गठित की गई..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में मां ने तीनों बच्चों को भेज दिया बाहर, कर लिया दरवाजा बंद, उसके बाद..

Voice of Panipat

अश्लील फोटो पोस्ट कर करता था परेशान, 300 महिलाओं की बना चुका था फेक ID

Voice of Panipat

दुखद खबर-जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

Voice of Panipat