21.5 C
Panipat
March 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Panipat:-पति गया था काम पर, डेढ़ साल के बच्चे को छोड़कर महिला फरार

वायस ऑफ पानीपत:- पानीपत जिले के गांव सींक से एक महिला अपने डेढ़ साल के बच्चें को छोड़कर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई.. पति ने महिला की तलाश हर जगह की लेकिन महिला का कहीं कुछ पता नहीं चला.. पीड़ित पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस महिला की तलाश में जूट गई है..

थाना मतलौड़ा पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया की वह दिहाड़ी मजदूरी करता है.. 26 फरवरी को वह काम पर गया था.. इसी दौरान उसे घर से फोन आया कि उसका बच्चा अकेला रो रहा है और उसकी मां घर पर नहीं है.. वह तुरंत घर पहुंचा और रोते हुए बच्चे को दूध पिलाया.. पत्नी को काफी खोजा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली.. पीड़ित पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस महिला की तलाश में जूट गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

5 साल बाद प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पत्नी समेत 2 को किया गिरफ्तार, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat

शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर, 21500 की नकदी पर किया हाथ साफ

Voice of Panipat

जहरीली शराब ने छीन ली 11 जिंदगी

Voice of Panipat