21.2 C
Panipat
March 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA के अस्पतालों में आज OPD बंद

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में आज फिर से डॉक्टर हड़वताल पर है.. हालांकि राहत यह है कि इमरजेंसी की सेवाएं चलती रहेंगी डीजी हेल्थ डॉ आरएस पूनिया और हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMS) के पदाधिकारी के बीच देर रात तक हुई वार्ता में सहमति बनी कि डॉक्टर्स प्रदेश में इमरजेंसी सेवाएं बंद नहीं की है.. जिसके बाद डॉक्टरों ने तय किया है कि वह न तो ओपीडी में बैठ मरीजों को देखेंगे और न ही ऑपरेशन करेंगे.. नागरिक अस्पतालों में डॉक्टर्स पोस्टमॉर्टम, एमएलआर, ओपीडी, आईपीडी, वीआईपी ड्यूटी, जेल ड्यूटी जैसे काम नहीं कर रहे हैं.. 3 दिनों में दूसरी बार डॉक्टरों की हड़ताल से नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ने वाली है.. आज दोपहर दो बजे गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हड़ताल पर चल रहे डॉक्टरों से साथ मीटिंग करेंगे..

रेवाड़ी में डॉक्टर की हड़ताल का असर कम ही नजर आया.. क्योकि एक्सटेंशन वाले डॉक्टर, बीएमएस और ट्रेनिंग वाले डॉक्टर को तमाम ओपीडी में तैनात किया गया है.. जिसकी वजह से कोई भी ओपीडी प्रभावित नहीं है। सीएमओ डा. सुरेंद्र यादव खुद ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे है..आम दिनों की तरह की सबकुछ सामान्य दिख रहा है..वहीं नागरिक अस्पताल के चिकित्सक हड़ताल पर बैठे हुए है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT मे अवैध हथियारो सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 को भेजा जेल, सरगना 5 दिन की रिमांड पर

Voice of Panipat

पानीपत में नाबालिग बेटी को मिला इंसाफ, आरोपी को 20 साल की सजा, 75 हजार जुर्माना

Voice of Panipat

अब केबल टीवी के लिये देने होंगे मासिक 100 रूपये, नहीं होना पड़ेगा परेशान

Voice of Panipat