February 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में किशोरी को ले भगा नाबालिग, 2 दिन बाद लौटा लड़का, बोली ये बात

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत शहर के एक कॉलोनी में रहने वाला नाबालिग लड़का पड़ोस के रहने वाली 16 साल की किशोरी को लेकर फरार हो गया.. दोनों कॉलोनी की ही एक फैक्ट्री में काम करते थे.. लापता होने के दो दिन बाद लड़का घर लौटा और उसने लड़की के परिजनों से मुलाकात की.. उसने लड़की उसके पास न होने की बात कही.. वहीं, पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है

चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया की वह थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का रहने वाला है.. उसकी 7 बेटियां और 2 बेटे है.. उसकी एक बेटी 16 साल की है.. जोकी पढ़ी-लिखी भी नहीं है.. उसकी बेटी 30 मार्च की सुबह 6 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई.. जिसके बाद पिता ने उसकी तलाश शुरू कर दी.. तलाश के दौरान पता चला की पड़ोस में रहने वाला एक लड़का कर्मबीर वह भी सुबह से गायब है.. जिसके बाद परिजनों ने उस पर उनकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है..

*सीसीटीवी में नजर आए दोनों*

दरअसल लड़का करीब 17 साल का है.. जब सुबह लड़की गायब हुई.. लड़का सुबह 9 बजे ठेकेदार से मिला था.. 1 अप्रैल को वह घर लौटा और लड़की वालों से मुलाकात की.. उसने बताया कि वह लड़की को लेकर नहीं गया है.. वहीं, 29 मार्च की दोपहर को लड़का-लड़की कॉलोनी की एक गली में काफी देर तक बातचीत करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में कैद हुए.. जिस फैक्ट्री में दोनों काम करते हैं, वहां के लोगों ने बताया कि दोनों अक्सर मिलते थे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- CM सैनी ने मनु भाकर से फोन पर की बात, आवास पर किया आमंत्रित

Voice of Panipat

वाहन चोर को किया गुरफ्तार, हरियाणा से चोरी कर सहारनपुर छुपाता था वाहन

Voice of Panipat

G20 के दौरान बंद रहेंगे इन METRO STATION के गेट, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Voice of Panipat