18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

चंडीगढ़ में बनेगा लद्दाख भवन, अधिकारियों और लोगों के रुकने की रहेगी व्यवस्था

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- चंडीगढ़ में अब लद्दाख भवन बनाने की तैयारी की जा रही है.. इसके निर्माण का कार्य इसी साल शुरू हो जाएगा.. इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से 1.72 एकड़ जमीन लद्दाख सरकार को उपलब्ध करा दी गई है.. यह जमीन 61 करोड़ 88 लाख रुपए में बेची गई है.. जो कि चंडीगढ़ के सेक्टर 33 C में उपलब्ध है..लद्दाख प्रशासन ने चंडीगढ़ से अपना भवन बनाने के लिए जमीन की खरीद के लिए भुगतान भी कर दिया है..

चंडीगढ़ प्रशासन ने NIA कार्यालय बनाने के लिए LOI जारी कर दी है.. यह कार्यालय इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में बनाया जाएगा.. जल्द ही इसके लिए जमीन की अलॉटमेंट हो जाएगी.. NIA को चंडीगढ़ प्रशासन ने 68 करोड़ 17 लाख रुपए में यह जमीन बेची है.. वहीं ED के चंडीगढ़ में प्रस्तावित उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय के लिए भी चंडीगढ़ प्रशासन ने 1.72 एकड़ जमीन सेक्टर 38 में अलॉट कर दी है.. यह जमीन श्रम ब्यूरो और गुरुद्वारा संतसर साहिब के बीच अलॉट की गई है..यह जमीन 59.13 करोड रुपए में ED डिपार्टमेंट ने चंडीगढ़ प्रशासन से खरीदी है..बता दे की चंडीगढ़ शहर में पहले से ही पंजाब भवन, हरियाणा भवन, हिमाचल भवन और किसान भवन जैसी इमारतें हैं..जिसमें इन प्रदेशों के लोग इसका लाभ उठाते हैं.. लेकिन लद्दाख जब से चंडीगढ़ की तरह केंद्र शासित प्रदेश बना है.. तब से उसने इसके लिए मांग की थी..अब चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर 33 में उन्हें यह जमीन देने का फैसला कर लिया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा जाने से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर

Voice of Panipat

हरियाणा के जिलों में प्रदूषण से हालात खराब, प्रदूषण से स्मॉग की चादर बिछी

Voice of Panipat

भाजपा की टिकट को लेकर 23-24 अगस्त को मीटिंग

Voice of Panipat