February 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

धनतेरस पर सोना- चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त जानिए  

वायस ऑफ पानीपत(शालू मौर्या):- धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की कृप्ण पक्ष की त्रियोदशी को मनाया जाता दै.. हिन्दू धर्म में धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी के नाम से भी मनाया जाता है.. आपको बता दे कि इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा.. इस दिन भगवान धनवंतरी के साथ-साथ धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है.. दिवाली से पहले पढ़ने वाली धनतेरस को कुछ चीजों को खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है.. मान्यताओं के अनुसार इस दिन शुभ मुहूर्त में  खरीदारी की जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा साधक पर ऊपर पूरे साल बनी रहती है..

हिन्दू धर्म में शुभ कार्य मुहूर्त देखकर ही किए जाते है.. ताकि वहा कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो सकें और उन कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो.. इस साल धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर दोपहर 1 बजकर 57 तक रहेगा.. ऐसे में आप इस शुभ मुहूर्त में सोने और चांदी की खरीदारी कर सकते हैं..

सोने चांदी के अलावा आप धनतेरस के दिन, कॉपर के बर्तन, कुबेर यंत्र या पीतल का हाथी भी खरीद कर ला सकते हैं.. इसके साथ ही झाड़ू खरीदना भी धनतेरस के दिन बहुत ही शुभ माना गया है.. इससे साधक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जानिए अजवाइन की पत्तियों के फायदे के बारे में

Voice of Panipat

गैगस्टर काला जठेड़ी करेगें शादी, 6 घटे की मिली पैरोल

Voice of Panipat

हरियाणा के 509 स्कूलों के बदले जाएगे नाम, शहीदों के नाम पर रखे जाएगें स्कूल के नाम

Voice of Panipat