22.8 C
Panipat
March 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- खाने को लेकर बहू से सास का हुआ झगड़ा, बहू बच्चों को छोड़कर घर से लापता

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के करनाल में सास-बहू के बीच खाने को लेकर हुए झगड़े के बाद बहू संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.. यह घटना बीती रात की है जब बहू अपने बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई.. इसके बाद वह वहां से कहीं और चली गई.. पति ने पत्नी की हर जगह तलाश की लेकिन पत्नी का कहीं कुछ भी पता नहीं लगा.. पीड़ित पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है..

तरावड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि वह मूल रूप से शामगढ़ गांव का रहने वाला है..पति का कहना है कि कल शाम को खाना खाने के बाद उसकी पत्नी और मां के बीच खाने को लेकर झगड़ा हो गया.. इसके बाद मेरी मां अपने कमरे में सोने चली गई और बहू अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई.. पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब 11 बजे बच्चे रोते हुए मेरी मां के कमरे में आए और बताया कि उनकी मां अपने कमरे में नहीं है.. इस खबर से पूरे घर में हड़कंप मच गया.. परिजनों ने तुरंत अपने रिश्तेदारों और आस-पड़ोस में महिला की तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.. फिर परिजनों ने मामले की सूचना तरावड़ी थाना पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस महिला की तलाश में जूट गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दर्दनाक हादसा- बीच रोड़ पर खड़े कैंटर में घुसी बाइक, युवक की हुई मौत

Voice of Panipat

जॉब चाहिए ? तो निकल चुकी है भर्ती, पढ़िए

Voice of Panipat

लाकडाउन की पालना न करने पर 7 गिरफ्तार, 136 के काटे बिना मास्क के चालान

Voice of Panipat